india-map

FIND YOUR MP

Switch to Hindi (हिंदी)
  • MPs & MLAs
    Parliament States 2024 Elections
  • Legislatures
    Parliament
    Session Track Parliament Diary Parliament Committees Primer Vital Stats
    States
    Legislature Track Vital Stats
    Discussion Papers
  • Bills & Acts
    Bills Parliament Acts Parliament Bills States State Legislative Briefs Acts States
  • Budgets
    Parliament States Discussion Papers
  • Policy
    Discussion Papers Science & Technology Policy Monthly Policy Reviews Annual Policy Reviews Committee Reports President Address Vital Stats COVID-19
  • LAMP
    About the LAMP Fellowship How to Apply Life at LAMP Videos Meet our Fellows Get in touch
  • Careers

FIND YOUR MP

Parliament States 2024 Elections
Session Track Parliament Diary Parliament Committees Primer Vital Stats
Legislature Track Vital Stats
Discussion Papers
Bills Parliament Acts Parliament Bills States State Legislative briefs Acts States
Parliament States Discussion Papers
Discussion Papers Science & Technology Policy Monthly Policy Reviews Annual Policy Reviews Committee Reports President Address Vital Stats COVID-19
About the LAMP Fellowship How to Apply Life at LAMP Videos Meet our Fellows Get in touch
  • The PRS Blog
  • क्या निजीकरण की योजना बनाई जा रही है?
Policy

क्या निजीकरण की योजना बनाई जा रही है?

M R Madhavan , Prachee Mishra - अक्टूबर 30, 2019

विनिवेश पर सचिवों के कोर ग्रुप ने हाल ही में पांच सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयूज़) के विनिवेश को मंजूरी दी है। इसमें चार पीएसयूज़: भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई), नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (नीप्को) और टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लैक्स को संचालित और प्रबंधित करने वाला) में सरकार की पूरी शेयरहोल्डिंग और कंटेनर कॉरपोरेशन इन इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) में 30% शेयरहोल्डिंग शामिल हैं। वर्तमान में कॉनकोर में सरकार की शेयरहोल्डिंग 54.8% है। बिक्री के बाद यह हिस्सेदारी घटकर 25% से कम रह जाएगी।  

पिछले कुछ वर्षों के दौरान सरकार ने दूसरे कई पीएसयूज़ के निजीकरण पर लगे विधायी अवरोध हटाए हैं। इससे यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या सरकार उनके निजीकरण की योजना बना रही है। 

पीएसयूज़ के निजीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय का क्या आदेश था

2003 में सरकार ने एचपीसीएल और बीपीसीएल में शेयरहोल्डिंग को बेचने का ऐसा ही एक प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को सर्वोच्च न्यायालय में इस आधार पर चुनौती दी गई थी कि इससे उन कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन होता है जिनके जरिए सरकार को कुछ खास एसेट्स का स्वामित्व हस्तांतरित किया गया था (जोकि बाद में पीएसयूज़ बने)। उदाहरण के लिए संसद के एक्ट के जरिए भारत में बर्मा शेल के राष्ट्रीयकरण और उनकी रिफाइनरी तथा मार्केटिंग कंपनियों के विलय के बाद बीपीसीएल की स्थापना हुई थी। न्यायालय ने यह आदेश दिया था कि केंद्र सरकार संबंधित कानूनों में संशोधन किए बिना एचपीसीएल और बीपीसीएल का निजीकरण (यानी अपने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष स्वामित्व को 51% से कम) नहीं कर सकती। इसलिए बीपीसीएल में प्रत्यक्ष रूप से और एचपीसीएल में अप्रत्यक्ष रूप से (दूसरे पीएसयू ओएनजीसी के जरिए) सरकार की अधिकांश हिस्सेदारी है। 

जिन पांच कंपनियों के निजीकरण को मंजूरी दी गई है, उनमें बीपीसीएल और एससीआई (जिसमें दो राष्ट्रीयकृत कंपनियां जयंती शिपिंग कंपनी और मुगल लाइन लिमिटेड का विलय किया गया था) शामिल हैं। संबंधित राष्ट्रीयकरण एक्ट्स को पिछले पांच वर्षों में निरस्त कर दिया गया है।

सरकार ने निजीकरण से विधायी अवरोध कैसे हटाए?

2014 और 2019 के बीच संसद ने छह रिपीलिंग और संशोधन एक्ट्स पारित किए जिनके जरिए लगभग 722 कानून रद्द हुए। इनमें केंद्र सरकार को कंपनियों के स्वामित्व का हस्तांतरण करने वाले कानून भी शामिल थे जिनके अंतर्गत बीपीसीएल, एचपीसीएल और ओआईएल की स्थापना हुई थी। इनमें उन कानूनों का निरस्तीकरण भी शामिल था जिनके जरिए सीआईएल में विलय होने वाली कंपनियों के स्वामित्व को केंद्र सरकार को हस्तांतरित कर दिया था। इसका अर्थ यह है कि अब सरकार इन सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर सकती है, चूंकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश द्वारा रखी गई शर्तों को पूरा कर दिया गया है। इन रिपीलिंग और संशोधन एक्ट्स ने दूसरे कई राष्ट्रीयकरण एक्ट्स को भी निरस्त कर दिया जिनके अंतर्गत पीएसयूज़ की स्थापना की गई थी। निम्नलिखित तालिका में इनमें से कुछ कंपनियों की सूची दी गई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय विधि आयोग (2014) ने इनमें से कई कानूनों (एसो एक्ट, बर्मा शेल एक्ट, बर्न कंपनी एक्ट सहित) को इस आधार पर निरस्त करने का सुझाव दिया था कि ये कानून राष्ट्रीयकृत कंपनी के संबंध में किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते। हालांकि यह सुझाव भी दिया गया था कि इन एक्ट्स को निरस्त करने से पहले सभी राष्ट्रीयकरण एक्ट्स का अध्ययन किया जाना चाहिए और अगर जरूरी हो तो रिपीलिंग एक्ट में सेविंग्स क्लॉज का प्रावधान किया जाना चाहिए।

क्या इन एक्ट्स को पारित करने से पहले संसद कोई जांच करती है?

इनमें से कई को रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016 के जरिए निरस्त किया गया है। इनमें बीपीसीएल, एचपीसीएल, ओआईएल, कोल इंडिया लिमिटेड, एससीआई, नेशनल टेक्सटाइल्स कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान कॉपर और बर्न स्टैंडर्ड कंपनी लिमिटेड से संबंधित एक्ट्स शामिल हैं। इस बिल को पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमिटी को रेफर नहीं किया गया और एक त्वरित बहस (लोकसभा में 50 मिनट और राज्यसभा में 20 मिनट) के बाद पारित कर दिया गया। इसी प्रकार 2017 में सेल, पावरग्रिड और स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के निजीकरण से संबंधित दो एक्ट्स पारित किए गए लेकिन उनकी समीक्षा भी स्टैंडिंग कमिटी द्वारा नहीं की गई।

अब क्या होगा?

एक्ट्स के निरस्तीकरण के बाद इन कंपनियों के निजीकरण के मार्ग की विधायी अड़चनें दूर हो गई हैं। इसका अर्थ यह है कि सरकार को उनकी शेयरहोल्डिंग को बेचने में संसद से पूर्व मंजूरी की जरूरत नहीं है। इसलिए अब सरकार यह निर्धारित करेगी कि इन संस्थाओं का निजीकरण करना है अथवा नहीं।

तालिका 1: 2014 से निरस्त किए गए कुछ राष्ट्रीयकरण एक्ट्स (सूची पूर्ण नहीं है)

कंपनी

निरस्त होने वाले एक्ट

रिपीलिंग एक्ट

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई)

जयंती शिपिंग कंपनी (शेयरों का अधिग्रहण) एक्ट, 1971

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

मुगल लाइन लिमिटेड (शेयरों का अधिग्रहण) एक्ट, 1984

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)

बर्मा शेल (भारत में उपक्रमों का अधिग्रहण) एक्ट, 1976

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल)

एस्सो (भारत में उपक्रमों का अधिग्रहण) एक्ट, 1974

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

कैल्टेक्स [कैल्टेक्स ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों और भारत में कैल्टेक्स (इंडिया) लिमिटेड के उपक्रमों का अधिग्रहण] एक्ट, 1977

कोसन गैस कंपनी (उपक्रम का अधिग्रहण) एक्ट, 1979

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल)

कोकिंग कोल माइन्स (आपात प्रावधान) एक्ट, 1971

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

कोल माइन्स (प्रबंधन को अधिकार में लेना) एक्ट, 1973

कोकिंग कोल माइन्स (राष्ट्रीयकरण) एक्ट, 1972

रिपीलिंग और संशोधन (दूसरा) एक्ट, 2017

कोल माइन्स (राष्ट्रीयकरण) एक्ट, 1973

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)

बोलानी अयस्क लिमिटेड (शेयरों का अधिग्रहण) और विविध प्रावधान एक्ट, 1978

रिपीलिंग और संशोधन (दूसरा) एक्ट, 2017

भारतीय आयरन और स्टील कंपनी (शेयरों का अधिग्रहण) एक्ट, 1976

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और द नॉर्थ-ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावर ट्रांसमिशन सिस्टम्स का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1993

रिपीलिंग और संशोधन (दूसरा) एक्ट, 2017

नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावर ट्रांसमिशन सिस्टम का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1994

ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल)

बर्मा ऑयल कंपनी [ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयरों और असम ऑयल कंपनी लिमिटेड तथा बर्मा ऑयल कंपनी (इंडिया ट्रेडिंग) लिमिटेड के भारत के उपक्रमों का अधिग्रहण] एक्ट, 1981

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसटीसी)

टी कंपनीज़ (रुग्ण चाय इकाइयों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1985

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2017

नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीसी)

रुग्ण कपड़ा उपक्रम (प्रबंधन को अधिकार में लेना) एक्ट, 1972

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

कपड़ा उपक्रम (प्रबंधन को अधिकार में लेना) एक्ट, 1983

लक्ष्मीरतन और अथरटन वेस्ट कॉटन मिल्स (प्रबंधन को अधिकार में लेना) एक्ट, 1976

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड

इंडियन कॉपर कॉरपोरेशन (उपक्रम का अधिग्रहण) एक्ट, 1972

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

बर्न स्टैंडर्ड कंपनी लिमिटेड

बर्न कंपनी एंड इंडियन स्टैंडर्ड वैगन कंपनी (राष्ट्रीयकरण) एक्ट, 1976

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

भारतीय रेलवे

फतवा-इस्लामपुर लाइट रेलवे लाइन (राष्ट्रीयकरण) एक्ट, 1985

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2016

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड, रेलवे मंत्रालय

ब्रेथवेट एंड कंपनी (इंडिया) लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1976

रिपीलिंग और संशोधन (दूसरा) एक्ट, 2017

ग्रेशन एंड क्रेवन ऑफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1977

एंड्र्यू यूल एंड कंपनी लिमिटेड

ब्रेंटफोर्ड इलेक्ट्रिक (इंडिया) लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1987

रिपीलिंग और संशोधन (दूसरा) एक्ट, 2017

ट्रांसफॉर्मर्स एंड स्विचगियर लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1983

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2019

एलकॉक एशडाउन (गुजरात) लिमिटेड, गुजरात सरकार का उपक्रम

एल्कॉक एशडाउन कंपनी लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण) एक्ट, 1973

रिपीलिंग और संशोधन एक्ट, 2019

बंगाल कैमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (बीसीपीएल)

बंगाल कैमिकल एंड फार्मास्युटिकल वर्क्स लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1980

रिपीलिंग और संशोधन (दूसरा) एक्ट, 2017

फार्मास्युटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले संगठन

स्मिथ, स्टेनस्ट्रीट एंड कंपनी लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1977

रिपीलिंग और संशोधन (दूसरा) एक्ट, 2017

बंगाल इम्युनिटी कंपनी लिमिटेड (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) एक्ट, 1984

Sources: Repealing and Amending Act, 2015; Repealing and Amending (Second) Act, 2015; Repealing and Amending Act, 2016; Repealing and Amending Act, 2017; Repealing and Amending (Second) Act, 2017; Repealing and Amending Act, 2019.

 
Legislation

The Personal Data Protection Bill, 2019: How it differs from the draft Bill

Anurag Vaishnav - December 27, 2019

The Personal Data Protection Bill, 2019 was recently introduced in Parliament.  The Bill has been referred to a Joint Parliamentary Committee for detailed examination, and the Committee is expected to submit its report by the last week of Budget Session, 2020.  The Bill seeks to provide for the protection of personal data of individuals (known as data principals), and creates a framework for processing such personal data by other entities (known as data fiduciaries).  It provides the data principal with certain rights with respect to their data, such as seeking correction, completion or transfer of their data to other fiduciaries.   Similarly, it sets out certain obligations, and other transparency and accountability measures to be undertaken by the data fiduciary, such as instituting grievance redressal mechanisms to address complaints of individuals.  Processing of personal data is exempted from the provisions of the Bill in certain cases, such as security of state, public order, or for prevention, investigation, or prosecution of any offence.  The Bill also establishes a Data Protection Authority to ensure compliance with the provisions of the Bill and provide for further regulations. 

 

As per the Statement of Objects and Reasons of the 2019 Bill, the provisions of the Bill are based on the recommendations of the report of the Expert Committee (Chair: Justice B. N. Srikrishna) which examined issues related to protection of personal data and proposed a Draft Personal Data Protection Bill, 2018.  

 

In a previous blog, we provided a brief background to the 2019 Bill, explained why a Bill was brought for personal data protection and what are some of the key provisions of the Bill.  In this blog, we look at how the 2019 Bill differs from the 2018 Draft Bill.

Table 1: Comparison of the provisions of the 2018 Draft Bill with the 2019 Bill

Provision

Draft Personal Data Protection Bill, 2018

Personal Data Protection Bill, 2019

Definition of personal data 

  • Personal data pertains to characteristics, traits or attributes of identity, which can be used to identify an individual.
  • The Bill retains the definition and adds that such characteristics or traits will also include any inference drawn from such data for the purpose of profiling.

Sensitive personal data

  • Sensitive personal data includes personal data related to health, sex life, sexual orientation, financial data, passwords, among others.  
  • The Data Protection Authority can categorise any other personal data as sensitive personal data. 
  • The Bill removes passwords from the category of sensitive personal data.  
  • The power to further categorise personal data as sensitive personal data will lie with the central government (in consultation with Data Protection Authority and the sector regulator concerned).

Rights of individual (data principal)

  • The data principal has certain rights with respect to their data such as obtaining confirmation on whether their data has been processed, seeking correction, transfer, or restriction on continuing disclosure of their data.
  • The Bill provides the right to erasure of personal data which is no longer necessary for the purpose for which it was processed, as an additional right for the data principal.

Non-consensual processing of personal data

  • Personal data may be processed without obtaining the consent of the individual on certain grounds.  These include: (i) any function of Parliament or state legislature, (ii) if required by the State for providing benefits to the individual, and (iii) for reasonable purposes specified by the Authority, such as fraud detection, debt recovery, and whistle blowing.   
  • The Bill removes the provision on any function of Parliament or state legislature as a ground for non-consensual processing of personal data. 
  • The Bill adds ‘operation of search engines’ as a reasonable purpose for which non-consensual processing of personal data may be allowed by the Authority.

Social media intermediaries

  • The draft Bill did not contain this term.
  • The Bill defines a social media intermediary as an intermediary which enables online interaction between users and allows for sharing of information.  
  • All social media intermediaries which are classified as significant data fiduciaries (fiduciaries with users above a notified threshold whose actions can impact electoral democracy or public order) must provide a voluntary user verification mechanism for all users in India. 

Exemptions for the government for processing of personal data 

  • The State is exempted from the provisions of the Bill while processing personal data in the interest of national security.     However, such processing must be permitted by a law and must be proportionate to the interests being achieved.  Further, such processing must be done in a fair and reasonable manner. 
  • The government can exempt any of its agencies from any or all provisions of the Act, for processing of personal data in certain cases.     These include: (i) in interest of security of state, public order, sovereignty and integrity of India and friendly relations with foreign states, and (ii) for preventing incitement to commission of any cognisable offence relating to the above matters.

Exemptions for manual processing by small entities

  • Transparency and accountability measures and certain other obligations will not apply to small entities.  These are fiduciaries which: (i) have annual turnover below Rs 20 lakh (or such lower amount as prescribed), and (ii) did not process data of more than 100 individuals in any one day in the last year.
  • The Bill retains the exemption for small entities.     However, it does away with the prescribed limits and allows the Authority to classify fiduciaries as small entities based on the annual turnover of fiduciary and the volume of data processed by such fiduciary. 

Transfer of personal data outside country

 

  • One serving copy of all personal data should be stored in India. 
  • The Bill removes the provision for mandatory storage of all personal data in the country.  It provides that sensitive personal data must continue to be stored in India.  Such data can be transferred outside India if explicitly consented by the individual, and subject to certain additional conditions.

Composition of Data Protection Authority of India

  • The chairperson and members of the Authority will be appointed by the central government on the recommendations of a selection committee.  The selection committee will be comprised of: (i) Chief Justice of India or a Judge of Supreme Court as the chairperson, (ii) Cabinet Secretary, and (iii) an expert in field of data protection, information technology and related subjects.
  • The Bill provides that the selection committee will be comprised of: (i) Cabinet Secretary as the chairperson, (ii) Secretary, Department of Legal Affairs, and (iii) Secretary, Ministry of Electronics and Information Technology. 

Offences and penalties 

  • Under the Bill, offences such as: (i) obtaining, disclosing, transferring, or selling personal data in contravention of the Act, and (ii) re-identification and processing of de-identified personal data (data from which identifiers have been removed) without consent, are punishable with imprisonment. 
  • Under the Bill, re-identification and processing of de-identified personal without consent is the only offence punishable with imprisonment.  

Non-personal and anonymised personal data

  • No provision of the Bill would apply to non-personal data used by government for formulation of policies for digital economy, growth or security. 
  • The Bill retains the provision and further provides that the government can direct data fiduciaries to provide it any: (i) non-personal data and (ii) anonymised personal data (where it is not possible to identify data principal) for better targeting of services and formulation of evidence-based policy.

Sources: The Draft Personal Data Protection Bill, 2018; The Personal Data Protection Bill, 2019; PRS. 

Read More
  • «
  • 67
  • 68
  • 69
  • 70
  • 71
  • 72
  • 73
  • 74
  • 75
  • 76
  • »

Recent Posts

  1. 1. A note of gratitude to Mr. N. Vaghul
  2. 2. What is Fuelling Power Sector Losses?
  3. 3. First no-confidence motion of the 17th Lok Sabha discussed today
  4. 4. Anti-cheating laws for competitive examinations
  5. 5. Uttarakhand Assembly concludes 2-day session; 13 Bills introduced and passed

Follow Us

Creative Commons License

PRS Legislative Research is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License

Disclaimer: This data is being furnished to you for your information. PRS makes every effort to use reliable and comprehensive information, but PRS does not represent that this information is accurate or complete. PRS is an independent, not-for-profit group. This data has been collated without regard to the objectives or opinions of those who may receive it.

  • About Us
  • Careers
Copyright © 2026    prsindia.org    All Rights Reserved.